बढ़ती ठंड बन रही गरीबो की मुसीबत छात्रों के लिए आगे आये भाजपा नेता

खबर शेयर करें

बढ़ती ठंड बन रही गरीबो की मुसीबत
छात्रों के लिए आगे आये भाजपा नेता

डोईवाला-

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाना एक बड़ी चुनोती हो जाती है। खासकर ऐसे परिवार के बच्चे जिनके अभिभावक दो वक्त की रोटी के लिये भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। जिनकी मदद के लिये कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सामने आये हैं।
नंन्हे छात्रों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए भाजपा नेता संजीव सैनी ने रानीपोखरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शांतिनगर के सैकड़ों बच्चों को गर्म कपड़ों व स्टेशनरी का वितरण किया।
इस दौरान भाजपा नेता संजीव सैनी ने कहा कि उनके द्वारा गरीब बच्चों को गर्म कपड़े विरतण की मुहिम चलाई गई है, जिसमें वह मजदूरों के पढ़ने वाले बच्चों की मदद करेंगे।
वहीं रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूडी ने इस मुहिम की जमकर प्रशंसा की है। और आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों की ममद के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। ताकि हर बच्चा पढ़ सके, ओर आगे बढ़ देश का नाम रोशन कर सके।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *