बदरीनाथ केदारनाथ धाम में बर्फबारी मौसम सर्द हुआ

खबर शेयर करें

बदरीनाथ केदारनाथ धाम में बर्फबारी
मौसम सर्द हुआ

देहरादून।

बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में बीते कल रविवार देर शाम 8 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हुई। नवंबर में यात्राकाल समाप्त होने के बाद धामों में सर्दी बढ़ गयी थी लेकिन बारिश एवं बर्फबारी नही हुई थी जिसे मौसम की दृष्टि से अच्छा संकेत नही माना जा रहा था।
लेकिन कल हुई बर्फबारी से
मौसम में अनुकूलता आ रही है। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के साथ ही बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के चार स्वयं सेवक तथा श्री केदारनाथ धाम में दो स्वयं सेवक मंदिर सुरक्षा में तैनात है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *