चमोली
*बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग ने अभिनन्दन समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष गणेश शाह को किया सम्मानित
बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग ने अभिनन्दन समारोह आयोजित कर कर्णप्रयाग के नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष गणेश शाह को फूल मालाओं एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री रणजीत पुंडीर की अध्यक्षता में हुई सम्मान समारोह में वक्ताओं ने नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जाने पर बल दिया गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जे. पी. सेमवाल ने कहा कि अध्यक्ष के दादा स्वर्गीय बचन सिंह आर्य का कर्णप्रयाग में मुंशिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय खुलवाने में महत्वपूर्ण योगदान था। उनके पिता विधायक स्वर्गीय मगन लाल शाह का भी एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण रहा है। सचिव भुवन नौटियाल व सह सचिव अशोक डिमरी ने कर्णप्रयाग में बार भवन के निर्माण में सहयोग का प्रस्ताव रखा गया।
अपने संबोधन में नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने एसोसिएशन द्वारा सम्मान दिऐ जाने पर आभार व्यक्त किया तथा नगर के विकास के लिये एसोसिएशन के मार्गदर्शन की अपील की। उन्होंने बार भवन के निर्माण हेतु आगामी बैसाखी मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से घोषणा कराने के लिऐ प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।
समारोह में वरिष्ठ एडवोकेट दिनेश थपलियाल, अनुज डिमरी, संजय हटवाल, अशोक डिमरी, वीरेंद्र लडोला, के. पी. सती, सुरेन्द्र सिंह रावत, सुधा नेगी, अनिल भारद्वाज, रणवीर सिंह कंडवाल, त्रिभुवन सिंह भंडारी, महानन्द मैठाणी, सतीश गैरोला, सुधीर सिंह मौजूद रहे।
