बेरोजगार संघ ने किया सीएम आवास कूच पुलिस ने बैरिकेट लगाकर आंदोलनकारियों को रस्ते में रोका पुलिस ने साथ आंदोलनकारियों की हुई नोंकझोंक

खबर शेयर करें

बेरोजगार संघ ने किया सीएम आवास कूच

पुलिस ने बैरिकेट लगाकर आंदोलनकारियों को रस्ते में रोका

पुलिस ने साथ आंदोलनकारियों की हुई नोंकझोंक

देहरादून।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज करो या मरो भीषण महारैली निकाल कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। बॉबी पंवार के नेतृत्व में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवा बड़ी संख्या में गांधी पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। बेरोजगार युवाओं ने मांग की है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती उम्र में छूट दी जाए व महिलाओं के लिए अलग से 500 पदों पर भर्ती की जाए।

बेरोजगार युवा बड़ी संख्या में गांधी पार्क से दिलाराम बाजार चौक होते हुए हाथी बड़कला पहुंचे जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। रोके जाने से नाराज बेरोजगार युवाओं और पुलिस के बीच काफी तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई। इस बीच कुछ युवाओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारे लगाए। रोके जाने से नाराज बेरोजगार युवाओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार का कहना है कि जो भी लोग अभी तक एक भी बार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन नहीं कर सके हैं उम्र में छूट देने पर वह भी आवेदन कर सकते हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री व डीजीपी ने भी उम्र भर्ती में छूट का आश्वासन युवाओं को दिया है। प्रदेश में 4000 पद रिक्त पड़े हुए हैं जिनमें से 500 पद महिलाओं को दिए जाने चाहिए।

पुलिस ने जबरन वाहनों में भरकर आंदोलकारियों को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को जबरन वाहनों में बैठकर गिरफ्तार कर अलग अलग जगह ले जाकर छोड़ दिया। उस दौरान आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करते वक्त पुलिस के पसीने छूट गए।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *