*भारत के जाने माने उद्योगपति, पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा को अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंली*

खबर शेयर करें

भारत के जाने माने उद्योगपति, पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा को अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंली

ऋषिकेश।

पूर्णानंद घाट जानकी सेतू गंगा तट पर महिलाओं द्वारा होने वाली माँ गंगा की एकमात्र आरती भारत के जाने माने उद्योगपति, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा को समर्पित की। भारत के जाने माने उद्योगपति, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी का निधन 86 साल की उम्र में हुआ।निधन पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की शान्ति हेतु मौन रखा। रतन टाटा ने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और उद्योग के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया साथ ही उनकी परोपकारी भावना ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि रतन टाटा ने उद्योग के साथ परोपकार के जरिए भी देश को काफी कुछ दिया परोपकार और दान में उनका योगदान अमूल्य है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। उन्होंने रतन टाटा के परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
मुख्य रूप से गंगा आरती में ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी, ट्रस्ट की सदस्य डॉ. ज्योति शर्मा, पुष्पा शर्मा, आशा डांग, प्रमिला, गायत्री देवी आदि ने गंगा आरती की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *