भारत ही नहीं इन 5 देशों में भी 15 अगस्त को ही मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, एक नजर

खबर शेयर करें

भारत आगामी 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह राष्ट्रीय पर्व हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा सहे असहनीय कष्टों और बलिदानों की मार्मिक याद दिलाता है। लंबे समय तक अंग्रेजों से लड़ाई में हजारों देशभक्तों को अपनी जान गंवानी पड़ी। भारत ने 200 साल लंबे औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन को चकनाचूर किया और बाहर खदेड़ा। 15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत में ही नहीं कई अन्य देशों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। एक नजर डालते हैं, उन 5 देशों पर।

15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत को भारत से उल्टे पांव भागना पड़ा था। इस दिन भारत और पाकिस्तान दो मुल्क बने। क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा पांच अन्य देश भी 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं।

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया

उत्तरी और दक्षिणी कोरिया में भी 15 अगस्त को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस मनाया जाता है। 15 अगस्त 1945 के दिन ये कोरिया को जापान के जुल्मी राज से मुक्ति मिली थी। कोरिया में इस दिन को ‘ग्वांगबोकजेओल’ के नाम से भी जाना जाता है। जिसका अर्थ है रोशनी निकलने का समय। जापानी सेनाओं से आज़ादी मिलने के तीन साल बाद उत्तरी और दक्षिण कोरिया में स्वतंत्र कोरियाई सरकारें बनीं।

बहरीन

मिडिल ईस्ट देश बहरीन को 15 अगस्त 1971 के दिन यूनाइटेड किंगडम से आजादी मिली थी। यह 1931 में तेल की खोज करने और रिफाइनरी बनाने वाले पहले खाड़ी देशों में से एक है। उसी वर्ष, ब्रिटेन और ओटोमन सरकार ने देश की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाली एक संधि पर हस्ताक्षर किए, लेकिन बहरीन ब्रिटिश प्रशासन के अधीन ही रहा। 1971 में स्वतंत्रता की घोषणा करने के बाद बहरीन ने अंग्रेजों के साथ एक मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। 14 अगस्त को स्वतंत्रता की घोषणा जरूर की गई लेकिन, बहरीन के लोग 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

कांगो गणराज्य

कांगो गणराज्य को ‘कांगोलेस नेशनल डे’ भी कहा जाता है। इस अफ्रीकी राष्ट्र को 15 अगस्त 1960 के दिन फ्रांस से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी। यह अफ्रीकी राष्ट्र 80 वर्षों तक फ्रांसीसी शासन के अधीन रहा। 1969 से 1992 तक यह एक मार्क्सवादी-लेनिनवादी राष्ट्र था, और तब से यहां बहुदलीय चुनाव होते रहे हैं।

लिकटेंस्टाइन

दुनिया के छठे सबसे छोटे देश लिकटेंस्टाइन 15 अगस्त 1866 को अपनी आजादी का दिन मनाता है। इस देश को जर्मनी से स्वतंत्रता मिली थी। 1940 से लिकटेंस्टीन में इस दिन को पारंपरिक समारोह के साथ राष्ट्रीय दिवस घोषित किया। इस दिन यहां विशाल समारोह में हज़ारों लिकटेंस्टीन नागरिक शामिल होते हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *