*मूसलाधार बारिश के कारण गौचर के समीपवर्ती क्षेत्र की अवरूद्ध हुई सड़कों पर यातायात हुआ बहाल*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*मूसलाधार बारिश के कारण गौचर के समीपवर्ती क्षेत्र की अवरूद्ध हुई सड़कों पर यातायात हुआ बहाल*


रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण नगर क्षेत्र गौचर के समीपवर्ती क्षेत्र की सड़कें जगह जगह अवरूद्ध हो गई, जिन्हें संवंधित कार्यदाई विभागों व जनसहयोग के माध्यम से खोल दिया गया है। लेकिन कई जगहों पर अभी भी पूरी तरह से सड़कें नहीं खुल पायी है। इन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनों का इंतजार किया जा रहा है।
भारी मलवा आने से गौचर की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग कमेड़ा में सुबह अवरूद्ध रहा। जिसे जेसीबी मशीने लगाकर एनएच द्वारा खोल दिया गया। इसके अलावा चट्टवापीपल में पुलिया के समीप भी चट्टान टूटने से मार्ग अवरूद्ध रहा। जिसे बाद में खोल दिया गया। इसी मार्ग पर गलनाऊं में भी भारी मलवा आने से मार्ग अवरूद्ध रहा जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गौचर से ग्रामीण क्षेत्रों रानों, बमोथ, करछुना सरमोला पोखरी मार्ग पर भी जगह जगह मलवा गिरा होने से सुबह यातायात अवरूद्ध रहा। बमोथ की सरहद में गोविंदबाड़ी के समीप मंगरा के नीचे सड़क पर आये मलवे से मार्ग अवरूद्ध रहा। जिसे करछुना से आये वाहन में बैठे सवारियों द्वारा छोटे वाहनों के लिये खोल दिया गया। यहां भी मार्ग खोलने के लिए जेसीबी मशीन का इंतजार किया जा रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान बमोथ प्रकाश रावत ने बताया कि लोनिवि पोखरी से आ रही जेसीबी मशीन जगह जगह पर आये मलवे को साफ करते हुऐ नीचले इलाके में सड़कों पर गिरा मलवे को हटाने को पहुंच रही हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *