यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा अध्यक्ष का विरोध

खबर शेयर करें

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा अध्यक्ष का विरोध

कोटद्वार ।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोटद्वार विजय रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों को दी गई गाली के बाद अभी तक विधानसभा सदस्यता रद्द न करने के विरोध में कोटद्वार विधायिका व विधानसभा अध्यक्षा रितु खंडूरी द्वारा पक्षपात रवैया के विरोध में,अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में, बड़ती बेरोजगारी के विरोध सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कोटद्वार आगमन पर लालपानी सनेह वार्ड नंबर 2 में एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्षा रितु खंडूरी को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे, तभी पुलिस प्रशासन द्वारा वार्ड नंबर 2 बिशनपुर पुल के समीप यूथ कांग्रेस साथियों को रोक लिया गया । इस बीच कोटद्वार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पुलिस प्रशासन की काफी देर तक नोक जोंक चली और आपस में काफी विरोध चलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को थाने में ले जाया गया । विरोध प्रदर्शन करने वालों में कोटद्वार जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत, नीरज बहुगुणा, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अरविंद रावत , मनीष चौहान, मनीष चातुरी, मनीष रावत, अंकित थपलियाल ,रुपेश ,दीप, तनिशक् डबराल, आमिर, अजीम आदि शामिल थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *