यूसर्क द्वारा चतुर्थ विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2025’’ का आयोजन

खबर शेयर करें

यूसर्क द्वारा चतुर्थ विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2025’’ का आयोजन

देहरादून।

उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क), देहरादून द्वारा आज दिनांक 19 मार्च 2025 को ‘‘चतुर्थ विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2025’’ का आयोजन सी.आई.एम.एस. संस्थान, कुंआवाला देहरादून में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में यूसर्क की निदेशक प्रो0 (डा0) अनीता रावत द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यूसर्क द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में विज्ञान के अनुप्रयोगों से समाज में विशिष्ट अनुकरणीय कार्य करने वाली सुदूर ग्रामीण महिलाओं को चिन्हित कर एवं उनकी स्थिति को सुदृढ, रोजगारपरक बनाने एवं शिक्षित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से विगत चार वर्षों से प्रगतिशील महिला उद्यमियों को विज्ञान प्रयोगधर्मी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है जिनके द्वारा राज्य में सफल अनुप्रयोगों के द्वारा उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये गये है जो कि अन्य महिलाओं के लिये भी प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगें।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त नमामी बसंल, आई.ए.एस. नगर निगम, देहरादून द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि हमको अपने आस-पास की बालिकाओं, महिलाओं को मार्गदर्शन, दिशा देने तथा उनके करियर व आजीविका के लिये सतत् प्रयास करने होंगे ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को महिलाओं को उनके अधिकार, घरेलू हिंसा एवं उनके विरूद्ध होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिये व्यापक जागरूकता के लिये मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभा करते हुए लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर जगमोहन सिंह राणा जी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं के समृद्ध दूरस्थ इलाकों के उदाहरण देते हुए समझाया कि किस तरीके से इन इलाकों में महिलाओं के सामूहिक योगदान द्वारा पलायन को रोकने में मदद मिली है और इसी मॉडल को उन्होंने पूरे उत्तराखंड में लागू करने की बात कही l उत्तराखंड का विकास तभी हो सकता है जब सामूहिक रूप से महिलाओं का विकास होगा तथा साथ ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न अनुभवों को विद्यार्थियों के मध्य साझा किया l
कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् रंजना रावत ने कहा कि राज्य के विकास में पर्वतीय महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें महिलाओं के अधिकार एवं राज्य की ग्रामीण महिलाओं के सर्वागींण विकास हेतु मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। यूसर्क द्वारा आयोजित प्रयोगधर्मी सम्मान निश्चित रूप से ग्रामीण महिलाओं के उत्थान में सहायक सिद्ध होगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *