राजकीय इंटर कॉलेज थराली में विधिक जागरूकता /साक्षरता शिविर का आयोजन ।
चमोली
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में तथा माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-चमोली पुनीत कुमार द्वारा बुधबार को राजकीय इण्टर कॉलेज थराली में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया!
शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, महिलाओं के अधिकार, बच्चों के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा पोर्टल /प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारियाँ प्रदान की गई।
शिविर मे प्रधानाचार्य महिपाल सिंह फर्शवाण , मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा , विशेष लोक अभियोजक मोहन पंत , प्राविधिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह, केदार दत्त तथा विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया!
