राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव -2024 में जनपद चमोली के 04 छात्र -छात्राओं का राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन*

खबर शेयर करें

*राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव -2024 में जनपद चमोली के 04 छात्र -छात्राओं का राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन*

चमोली
जिला विज्ञान समन्वयक चमोली गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि श्री गुरु राम राय लक्ष्मण विद्यालय देहरादून में आयोजित राज्य विज्ञान महोत्सव- 2024 में जनपद चमोली से 04 छात्र -छात्राएं राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयनित हुई हैं।


निम्न उप-विषयवार बच्चों ने स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में पब्लिक स्कूल पोखरी की छात्रा शिवांगी ने खाद्य, स्वास्थ्य, स्वच्छता में प्रथम, इसी स्कूल के शिवम ने आपदा प्रबंधन पर द्वितीय स्थान, राजकीय इंटर कालेज गैरसैंण के सुधांशु ने संसाधन प्रबंधन में द्वितीय स्थान, इसी स्कूल के मेहजबी ने गणितीय प्रतिरूपण में द्वितीय स्थान और राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग के छात्र महक अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने सभी बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों व सम्पूर्ण विज्ञान की चमोली टीम को बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।।
टीम चमोली में प्रतिभागी बच्चों के साथ जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल, आशादीप मैठाणी, निमिषा थपलियाल, महेंद्र राणा, कलमसिंह नेगी, प्रभात रावत, अंजू बिष्ट, दलवीरसिंह नेगी आदि मार्गदर्शक शिक्षक -शिक्षिकाऐं देहरादून गयी थी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *