रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव में देवराड़ी देवी की बन्यथा धार्मिक महोत्सव के तहत नौ दिवसीय हवन यज्ञ हुआ प्रारंभ

खबर शेयर करें

Chamoli

रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव में देवराड़ी देवी की बन्यथा धार्मिक महोत्सव के तहत नौ दिवसीय हवन यज्ञ हुआ प्रारंभ

पिछले छह माह से चली आ रही रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा सैकड़ों गांवों का भ्रमण करने के बाद देवल गांव स्थित बनातोली मंड़प में पहुंच गई। बनातोली मंण्डप में पहुंचने पर देवी मां सहित साथ में शामिल सभी देवताओं का भारी संख्या में मौजूद लोगों ने भव्य स्वागत करते हुऐ दर्शन पूजन किया।
पांच जून को देवराड़ी देवी देवल गांव स्थित देवी मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगी। इससे पूर्व देवी के मंडप बनातोली में देवी, भाई लाटू व सिंगलास आदि देवताओं की पूजा अर्चना और धार्मिक क्रियाकलाप के तहत देव नृत्य का कार्यक्रम चलता रहेगा। छह वर्षों बाद हो रहे देवराड़ी देवी की इस धार्मिक महोत्सव में देवी मां के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने के लिऐ दूर दराज के गांवों से आये देवी के भक्तों व श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है।
देवल गांव निवासी जगदीश प्रसाद देवली, प्रकाश देवली आदि ने बताया कि महोत्सव के प्रति अगाध श्रद्धा लिऐ स्थानीय प्रवासी बन्धुओं का देवल गांव में आने का सिलसिला जारी है। देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष उम्मेदसिंह चौधरी ने बताया कि बनातोली में हो रहे देवी महोत्सव के साथ ही देवी के मंदिर में पांच जून तक हवन यज्ञ हो रहा है। जो पांच जून को यज्ञ पुर्णाहुति और देवी मां के गर्भगृह में विराजमान होने के साथ पिछले छह माह से चली आ रही देवरा यात्रा संपन्न हो जायेगी ।
पंडित शक्ति प्रसाद देवली , प्रकाश देवली , ओमप्रकाश देवली, भवानी प्रसाद देवली, केशवानंद केडियाल, टीका प्रसाद नौटियाल देवी मंदिर में पांच जून तक होने वाले हवन यज्ञ व पूजा पाठ में जमे हुऐ हैं। वहीं बन्यथा कार्यक्रम को सफल बनाने में देवी भक्त व श्रृद्धालुजन भी अपनी सेवाएं देने में जुटे हुऐ हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *