राम जन्मोत्सव के साथ विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में हुई रामलीला मंचन प्रारंभ*

खबर शेयर करें

Chamoli

*राम जन्मोत्सव के साथ विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में हुई रामलीला मंचन प्रारंभ*

विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में पिछले सात साल बाद हो रही रामलीला मंचन राम जन्मोत्सव के साथ प्रारंभ हुई।
बीते रोज देर रात्रि तक चले रामलीला मंचन के प्रथम दिन नट – नटी के अभिनय, तीनों भाई रावण, विभिषण व कुम्भकरण द्वारा ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करना। लंका पति रावण का शिव पार्वती सहित हिमालय को लंका लाने की कुचेष्टा और राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्ठी यज्ञ किये जाने के साथ राम जन्मोत्सव की लीला का मंचन किया गया। जिसे मौजूद दर्शकों द्वारा तालियां बजा कर अभिनय कर रहे पात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।
ब्रह्मा व वशिष्ठ के किरदार में प्रदीप लखेड़ा, श्रृंगी ऋषि में राजेश पन्त, शिव में बर्तेश पुरोहित, पार्वती में प्रियांशु भंडारी, रावण में जगमोहन भट्ट, विभिषण में गौरव पुरोहित, कुम्भकरण में सतेन्द्र सिंह मल्ल, दशरथ अनिल बहुगुणा, सुमन्त में धीरज नेगी आदि ने बखूबी भूमिका का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम रावत, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, रामलीला मंडली के धन सिंह ठाकुर, विजय भट्ट, संजय लखेड़ा, राकेश प्रसाद ममगाईं, जितेन्द्र मल्ल, वृजमोहन भट्ट, हारमोनियम मास्टर विनोद पुरोहित, तबला वादक अंशुल भट्ट,
शिव वर्तेश पुरोहित, ब्रह्मा वशिष्ठ प्रदीप लखेड़ा, रावण जगमोहन भट्ट, पार्वती प्रियांशु भण्डारी, श्रृंगी ऋषि राजेश पंत, विभीषण गौरव पुरोहित, कुंभकर्ण सतेन्द्र मल्ल, सुमन्त धीरज नेगी, हारमोनियम विनोद पुरोहित, तबला वादक अंशुल भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा नेगी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा बहुगुणा सहित मातृशक्ति आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *