*राष्ट्रीय कृमि दिवस*
देहरादून
राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में 1 से 19 वर्ष के 37 लाख से अधिक बच्चों को कृमि मुक्ति यानी पेट के कीड़ों को खत्म करने की दवाई खिलाई जाएगी जिसके लिए एन.आर .एच.एम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

इस बात को लेकर एन. आर .एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति सिंह भदौरिया ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि दिवस के लिए हमारी दवाइयां सभी जिलों में पहुंच चुकी हैं और शिक्षा विभाग भी तत्परता से इसमें काम कर रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को कृमि मुक्ति की दवाई सभी स्कूलों में बच्चों को खिलाई जाएगी जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को बच्चों को किस तरह दवाई खिलानी है।
इसकी ट्रेनिंग दी जा चुकी और अगर कोई बच्चा 10 सितंबर को स्कूल नहीं आता तो 18 और 19 सितंबर को उन बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम किया जाएगा ताकि प्रदेश के सभी बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई दी जा सके।
