राष्ट्रीय पुरानी पैशन योजना संयुक्त मोर्चा 4 को करेगी सचिवालय घेराव महारैली

खबर शेयर करें

राष्ट्रीय पुरानी पैशन योजना संयुक्त मोर्चा 4 को करेगी सचिवालय घेराव महारैली

देहरादून।

पुरानी पैशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पैशन योजना संयुक्त मोर्चा द्वारा 4 नवंबर को सचिवालय घेराव महारैली आयोजन किया जाएगा।


ग़ौतलब है कि कर्मचारी संगठन कई समय से पुरानी पैशन योजना बहाली की मांग करते आ रहा है। लेकिन सरकार द्वारा आजकल कर्मचारियों की मांगो को नहीं माना गया। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। राष्ट्रीय पुरानी पैशन संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारी काफी समय से पुरानी पैशन बहाली की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार द्वारा नई पैशन योजना लागू की गई। जिसका कर्मचारियों द्वारा विरोध किया गया। कहा कि सरकार बार बार कर्मचारियों को लॉलीपॉप पकड़ा रही है। लेकिन अब कर्मचारियों ने सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। 4 नवंबर को राष्ट्रीय पुरानी पैशन योजना संयुक्त मोर्चा द्वारा सचिवालय घेराव किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुरानी पैशन योजना संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महामंत्री लीलाराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार द्वारा 2005 से सरकारी कर्मचारी को पुरानी पैशन समाप्त कर नई पैशन योजना लागू की। सरकारी कर्मचारी की पैशन योजना बंद की गई जबकि मंत्री सांसदों की पैशन चालू की गई है। जिसका राष्ट्रीय पुरानी पैशन योजना संयुक्त मोर्चा विरोध करता है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *