राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

खबर शेयर करें

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारंभ ।

बड़कोट/उत्तरकाशी

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम स्यालब स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श किया गया।
शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि यह शिविर न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा, बल्कि ग्रामवासियों के साथ सकारात्मक सामुदायिक जुड़ाव भी स्थापित करेगा।
महाविद्यालय की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत ने शिविर की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवियों को विभिन्न गतिविधियों में अधिकतम सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इसके साथ जानकारी देते हुए कहा विशेष शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति अभियान, ग्रामीण विकास गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष शिविर युवाओं में समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर के शुभारंभ पर एनएसएस के छात्र छात्रों सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *