*लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से किया गया गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से किया गया गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक*

लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से विकासखंड कर्णप्रयाग के गांवों में राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विकासखंड कर्णप्रयाग के ग्राम पंचायत मझखोला, सिदोली, देवल में नुक्कड़ नाटक / गीत / सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं – स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वरोजगार, पर्यटन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री महालक्ष्मी योजना आदि का प्रचार – प्रसार किया गया।
लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग के ग्रूप लीडर जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के प्रति लोगों में जहां उत्साह का वातावरण बना हुआ है वहीं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार हो रहा है। सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय उत्तराखंड सरकार द्वारा सहायतित कार्यक्रम आगे भी इसी प्रकार से गांवों में आयोजित होते रहेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *