विकास खण्ड दशोली के सरतोली के ग्रामीणों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओ से अवगत करवाया।*

खबर शेयर करें

*विकास खण्ड दशोली के सरतोली के ग्रामीणों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओ से अवगत करवाया।*

चमोली/

वृहस्पति वार को गांव में सड़क,शिक्षा के साथ आपदा से नुकसान की समस्याओं को लेकर सरतोली के ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम चमोली लासी सरतोली सड़क गांव से 300 मीटर की दूरी पर 3 माह तक बन्द रही जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पडा, हालांकि वर्तमान समय में विभाग ने सड़क से मलबा हटाकर सुचारू कर लिया है, लेकिन स्थितियां खतरनाक बनी हुई हैं। इसका स्थाई समाधान नही किया गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
उन्होंने बताया कि लँगधार ओर मोख्मा तोक में काश्तकारों को भूस्खलन से सेकड़ो नाली जमीन का नुकसान हो गया है जिसके नुकसान के आकलन राजस्व विभाग से करवाया जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि
2013 में निर्मित चमोली लासी सरतोली सड़क का वर्तमान समय तक भी मुआवजा नही मिल पाया है।

वही मुख्य मंत्री द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरतोली को इंटर कॉलेज बनाये जाने की घोषणा पर भी अमल नही हुवा।
सरतोली से बेरासकुण्ड सड़क की कई बार सर्वे हो चुकी है लेकिन प्रगति शून्य ही है,

इस दौरान पूर्व ग्राम विजेंदर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान, सुरेंद्र रावत पूर्व प्रधान मेड ठेली, धारकोट लोकेश तोपाल, कुन्दन सिंह बिष्ट नरेंद्र सिंह हर्ष वर्धन सिंह नवीन सिंह संजय सिंह ,सुनील सिंह महेंद्र बिष्ट संदीप सिंह, पूर्ण सिंह गुसाईं , गौरव सिंह अनिल सिंह।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *