शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कालिंदी मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन माउंट मेमोरि होटल, खरादी में किया गया।

खबर शेयर करें

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न ।
बडकोट ।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कालिंदी मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन माउंट मेमोरि होटल, खरादी में किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  प्रवीन सिंह असवाल  ने की।बैठक में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वृक्षारोपण तथा जनजागरण अभियान प्रमुख रहे। कार्यशाला की
मुख्य वक्ता  मीनाक्षी रौंटा ने कार्यकर्ताओं को समाजहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यशाला में
सेवा पखवाड़ा मण्डल संयोजक व मण्डल महामंत्री तरवीन सिंह राणा , सह संयोजक प्रमोद सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश रावत , रणवीर रावत ,विक्रम सिंह ,अजय सिंह , रघुवीर ,रमेश ,कमला जुडियाल , प्रदीप ,नितिन , दीपक सहित बड़ी संख्या में कायकर्ता उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *