शहीद की माताजी का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।*

खबर शेयर करें

चमोली

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शहीद की माताजी का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।*

मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सेना के शहीद बसुदेव सिंह की माताजी श्रीमती माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट भेजी। जहां डॉ राजेश गैडी व डॉ ज्योति ने शहीद की माताजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा है कि अगर शहीद की माताजी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *