संसार में सुख और दुख केवल इंसान का भ्रम, महाशिवरात्रि से पूर्व रैली निकालकर ईश्वर का संदेश दिया।

खबर शेयर करें

संसार में सुख और दुख केवल इंसान का भ्रम, महाशिवरात्रि से पूर्व रैली निकालकर ईश्वर का संदेश दिया।

चमोली

थराली प्रखंड के पर्यटन नगरी ग्वालदम मे महाशिवरात्रि से पूर्व प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व ब्लाक प्रमुख कविता देवी के नेतृत्व में एक रैली निकालकर ईश्वर का संदेश दिया। मुख्य बाजार ग्वालदम से देवदार वन विश्रामगृह ग्वालदम से आलम चौक तक रैली निकालकर ईश्वरीय संदेश में उन्होंने कहा कि गीता में बताएं वचनों के अनुसार इस धरा धाम में प्रभु अवतरित हो चुके है कलयुग का अंत होने वाला है । जहां चारों तरफ अत्याचार पापाचार दुराचार भ्रष्टाचार के कारण मनुष्य दुखी और अशांत है। इसमें ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल की बहनों ने चौक चौराहे पर घूम – घूम कर ईश्वरीय संदेश दिया इस मोके पर कुंती देवी, महेश्वरी देवी आलम सिंह शाह, सुरेंद्र सिंह रावत, शांति शाह, पूर्व प्रधान मीनू टम्टा, प्रताप सिंह शाह, लोकपाल आदि मौजूद थे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *