सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा राजधानी देहरादून में एक जागरूकता रैली निकाली गई।

खबर शेयर करें

 

देहरादून

सड़क सुरक्षा रैली

देश में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग समय से पहले   अपनी जान गवां देते हैं।देहरादून में  सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा राजधानी देहरादून में एक जागरूकता रैली निकाली गई।

इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।इस जागरूकता रैली को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा विधायक सविता कपूर और भाजपा विधायक खजान दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

रैली से पहले राजधानी देहरादून के दून लाइब्रेरी में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं के समय यात्रियों को अस्पताल पहुंचने वाले और बचाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोगों की मौत हो जाती है, इसलिए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को यातायात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *