सभासद विनीत रावत के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल ने गौचर में खोला सिलाई कला केंद्र

खबर शेयर करें

सभासद विनीत रावत के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल ने गौचर में खोला सिलाई कला केंद्र

चमोली

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के मुख्य बाज़ार वार्ड नंबर 6 में पालिका परिषद के सभासद विनीत रावत के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सिलाई कला केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्घाटन मुलायम सिंह रावत जी,जन सम्पर्क अधिकारी मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा विधिवत किया गया है।


इस अवसर पर वार्ड नं 6 की मातृशक्ति के साथ विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक प्रताप लूथरा जी, बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम बुटोला, समाजसेवी संजय बहुगुणा, सभासद बीरेंद्र राणा,
सिलाई कला केंद्र की शिक्षिका सावित्री देवी जी, गणेश शंकर चौधरी, विक्की खत्री और सभी बजरंगी मौजूद रहे, मुख्य अतिथि मुलायम सिंह रावत ने पालिका परिषद के सभासद विनीत रावत की इस पहल पर बेहद खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


सभासद विनीत रावत का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड की महिलाओं को वे स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और एक कंप्यूटर संस्थान के माध्यम से भी महिलाओं को रोजगार दे रहे है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *