समाज में नशे और अपराधों के प्रति निकाली जागरूकता रैली ।

खबर शेयर करें

समाज में नशे और अपराधों के प्रति निकाली जागरूकता रैली ।

बड़कोट/ उत्तरकाशी

थाना बड़कोट पुलिस ने समाज में नशे और अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक जनजागरूकता रैली निकली।

रैली न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, जीजीआईसी बड़कोट के राष्ट्रीय सेवा योजना, शिक्षकों और ग्राम प्रहरियों ने नगर के मुख्य मार्ग पर राजी निकाल कर आमजन को जागरूक किया।रैली के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध, और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाई गई। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।


थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और समाज के अन्य बर्गो को नशे और अपराधों के दुष्प्रभावों से बचाना और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *