सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के विद्यार्थियों को एनडीआरएफ ने सिखाया आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर*

खबर शेयर करें

Chamoli

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के विद्यार्थियों को एनडीआरएफ ने सिखाया आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर*

एनडीआरएफ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दे कर उससे निपटने की जानकारी देते हुऐ अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 15 अध्यापक / अध्यापिका सहित 360 छात्र / छात्राओं व दो अन्य स्कूल स्टाफ ने प्रतिभाग किया।
गुरूवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में एनडीआरएफ की टीम ‌द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ ही भूकंप, बाढ़ से बचाव के तरीके, रक्त स्राव को रोकने, आग से बचने के उपाय जैसे आपदा संवंधित विषयों के बारे में जानकारी के साथ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
क्षएनडीआरएफ गौचर टीम के पदाधिकारी इंस्पेक्टर कनिष्क पांगती ने कहा कि 15 वीं बटालियन एनडीआरएफ के सैनानी सुदेश कुमार दराल के आदेशानुसार जनपद चमोली के विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में हुऐ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के कार्यक्रम में एनडीआरएफ के पदाधिकारी इंस्पेक्टर कनिष्क पांगती, हवलदार मनोज भंडारी, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश, लक्ष्मण, नरेश उपाध्याय शामिल रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी ने कहा कि विद्यालय में समय समय पर छात्र छात्राओं को इस तरह का प्रशिक्षण देना लाभप्रद सिद्ध होगा। टीम ने छात्र छात्राओं को बताया कि इस प्रशिक्षण से जान-माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *