चमोली
*सिद्ध पीठ देवराडा में विराजमान हुई बधाण की भगवती नंदा राजराजेश्वरी, इसी के साथ इस वर्ष की लोक जात यात्रा हुई संपन्न*
बधाण की नंदा राजराजेश्वरी भगवती का देवराडा पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर जयकारों के साथ स्वागत किया वही अपने छः माह के प्रवास के लिए सिद्वपीठ देवराड़ा के गर्भगृह में विधि विधान एवं पूजा अर्चना के बाद विराजमान हो गई हैं।
इस अवसर पर बधाण क्षेत्र से आये हजारों देवी भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।

सोलह अगस्त को नंदा धाम सिद्वपीठ कुरूड से शुरू हुई नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोक जात यात्रा तीस अगस्त अमुक्ता भरणी को वेदनी बुग्याल में सप्तमी की जात के बाद शनिवार को अपने ननिहाल सिद्ध पीठ देवराडा पहुंची, जहां थोकदारो तथा देवराडा गांव के ग्रामीणों एवं नंदा भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। इस बीच जैसे डोली सिद्ध पीठ के प्रांगण में पहुंची, वही कई महिला पुरुष पर भगवती सहित भेरब व अन्य देवी देवता अवतरित हुए, वही भक्तो ने पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।
देवी की उत्सव डोली अपने 6 माह के प्रवास के लिए मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गईं। इस मौके पर डोली के साथ अध्यक्ष नरेश गौड, मंसाराम, गौड, कन्हैया प्रसाद गौड कांता प्रसाद गौड सहित प्रमुख प्रवीण पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद रावत, देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भवन चंद्र हटवाल, अब्बल सिंह गुसाई, संदीप रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, शौर्य प्रताप रावत, प्रधान राजेंद्र सिंह रावत, दर्शन सिंह गुसाई, महिला मंगल दल अध्यक्ष गोरा देवी,सीमा देवी,,धनराज रावत, गोदांबरी रावत,सुशील रावत सहित सैकड़ो देवी भक्त मौजूद थे।
