सुदूरवर्ती विद्यालय रा0प्रा0वि0 जखोना प्रथम, खिरेवल जहां शिक्षकों और बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से स्कूल को बुलंदियों तक पहुुंचाया है।

खबर शेयर करें

निपुण उत्सव का हुआ आयोजन

ऋषिकेश ।

टिहरी जनपद के विकास खण्ड भिलंगना के अन्तर्गत सुदूरवर्ती विद्यालय रा0प्रा0वि0 जखोना प्रथम, खिरेवल जहां शिक्षकों और बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से स्कूल को बुलंदियों तक पहुुंचाया है। स्कूल के कुशल प्रबन्धन एवं नवाचारी गतिविधियों को देखते हुये अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियोंं की जुबां पर इस स्कूल का नाम अकसर आ ही जाता है। विगत 13 दिसम्बर को राज्य स्तरीय शैक्षणिक अनुसंधान संस्था एससीईआरटी देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के 65 स्कूलों को निपुण स्कूल केे रूप में पुरस्कृत किया गया। आपको बता दें कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में 10 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय है। जिसमें से टिहरी जनपद में 1261 प्राथमिक विद्यालय है। टिहरी जनपद से 6 विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में पुरस्कृत किया गया। जिसमें विकास खण्ड भिलंगना से रा0प्रा0वि0 जखोना प्रथम को निपुण विद्यायल के रूप में पुरस्कृत किया गया। समस्त अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार द्वारा इस उपलब्धि से हर्षित होकर विद्यायल के शिक्षकों सुधीर कोहली प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं संतोष आर्य का सम्मान कर निपुण उत्सव का अयोजन किया गया। समारोह में अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा निपुण केक काटकर एवं पुष्प मालायें पहनाकर दोनों अध्यापकों को सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कोहली द्वारा इसका श्रेय बच्चों एवं जागरूक अभिभावकोें को दिया। साथ ही अपने बच्चों के शैक्षणिक अभिवृद्धि मेें शिक्षकों के सहयोग करने की अपील की गयी एवं संकल्प लिया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0शि0 हेमलता भट्ट द्वारा समय-समय पर रा0प्रा0वि0 जखोना प्रथम के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गयी एवं निपुण विद्यायल के रूप में पुरस्कृत होने पर विद्यालय परिवार को शुभकामनायें प्रेषित की गयी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *