सेवा इंटरनेशनल की महिलाएं कर रही है,गढवाली में चक्रव्यूह मंचन की तैयारी*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*सेवा इंटरनेशनल की महिलाएं कर रही है,गढवाली में चक्रव्यूह मंचन की तैयारी*

विकासखंड मुख्यालय पोखरी में सेवा इंटरनेशनल की महिलाऐ गढ़वाली भाषा में चक्रव्यूह मंचन करने की तैयारियां की ज रही है। इसके लिए महिलाओ में अपार उत्साह देखा जा रहा है।


सेवा इंटरनेशनल की समन्वयक लता बर्त्वाल की अध्यक्षता में सेवा इंटरनेशनल समूह की महिलाओं को विभिन्न पात्रो की रिहर्सल दी जा रही है। रिहर्सल देते हुए हरीश खाली ने कहा कि वे महिला समूह के माध्यम से अपनी संस्कृति व मातृभाषा को बढावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि राकेश भट्ट व कृष्णानंद नौटियाल ने चक्रव्यूह की रचना का गढवाली में अनुवाद किया है। इसी रचना के आधार पर सभी पात्रो के अनुसार महिलाओ को अभिनय की प्रैक्टिस दी जा रही है। कहा कि गढवाली में चक्रव्यूह की रचना की प्रस्तुति को लेकर महिला पात्रो में बड़ा उत्साह बना है।
इस कार्यक्रम में मंदोदरी देवी पंत,अनिता नेगी,ऊषा भंडारी,ममता ,हंशादेवी पंत,शांति देवी,अनुसूया देवी,सरोजनी रावत,सुमन सहित कई महिलाएं भाग ले रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *