स्मार्ट मीटर विवाद को लेकर ऊर्जा सचिव ने दी सफाई

खबर शेयर करें

  • स्मार्ट मीटर विवाद को लेकर ऊर्जा सचिव ने दी सफाई

देहरादून।

उत्तराखंड में लग रहे विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहा बबाल थम नहीं रहा है। स्मार्ट मीटर को लेकर जहां कांग्रेस के विधायक सत्ता पक्ष पर आक्रामक रोग अपने हुए तो वहीं अब इस विषय पर ऊर्जा सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम ने सफाई देते हुए कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों के लिए दी गई है जिस पर सभी राज्यों के द्वारा इस पर कार्य होना है। ऊर्जा सचिव ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से राज्य में जो उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग को लेकर शिकायत थी वह समाप्त हो जाएगी। ऊर्जा सचिव ने कहा के राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आप उपभोक्ताओं के साथ-साथ VIP लोगों के घर पर भी स्मार्ट मीटर लग रहे है।
सचिव ऊर्जा डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि राज्य के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारियों के सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी आवास पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। सचिव ऊर्जा ने कहा कि इस दिशा में विभाग की कार्रवाई गतिमान है जिसमें मुख्य सचिव के आवास पर भी स्मार्ट मीटर लगा चुका है और आगामी दिनों में अन्य सभी के घर पर भी स्मार्ट मीटर लगने की कार्यवाही गतिमान है।
सचिव ऊर्जा ने कहा कि राज्य में 15 लाख 88000 उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगने हैं। जिसमें अभी तक 1.54 प्रतिशत यानी 24610 मीटर लगाए जा चुके हैं प्रमुख सचिव ने कहा कि आगामी ढाई साल के भीतर इस कार्य योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *