*स्वच्छता ही सेवा तथा अंत्योदय दिवस के तहत स्वच्छता अभियान*

खबर शेयर करें

नारायणबगड़/ चमोली।
स्वच्छता ही सेवा तथा अंत्योदय दिवस के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिससे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई।

ग्राम पंचायत हंसकोटी में जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में स्वच्छता ही सेवा तथा अंत्योदय दिवस कार्यक्रम के तहत पीएचसी के प्रभारी डॉ नवीन चन्द्र डिमरी की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम एवं ग्रामीणों के द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कर कूड़ा कचरे को एकत्रित कर नष्ट किया गया।
फार्मेसिस्ट कृष्ण दत्त भट्ट ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 32 लोगों की खून,नाक,कान तथा अन्य बिमारियों की जांच की गई और दवाईयां वितरित की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान नलिनी देवी,पूर्व बीबीसी मेंबर पितांबर दत्त चंदोला,दीपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र राम,आशा कार्यकत्री गंगेश्वरी देवी,आशा फेसिलेटर कमला देवी,स्वस्थ्य कर्मी मनीषा आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *