स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं के खिलाफ क्रमिक अनशन जारी ।
उत्तरकाशी/
उत्तरकाशी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में अव्यवस्थाओं के खिलाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को आंदोलनकारियों का क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को ग्राम भड़कोट के प्रशासक व निवर्तमान प्रधान शिवराज बिष्ट और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धनवीर चंद रमोला अनशन पर बैठे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में दुरस्त नही कर दी जाएगी तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा ।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।
