अवैध रूप से संचालित मदरसों पर सीलीगं की कार्यवाही जारी
देहरादून।
विकासनगर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत बिना पंजीकरण एवं अपर्याप्त सुविधाओं के अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर आज जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए आज सहसपुर क्षेत्र में 10 मदरसों को दस्तावेज चैक करने के बाद सील किय गया है आपको बता दें कि इससे पूर्व भी विकासनगर क्षेत्र में जो मदरसों व एक मस्जिद को सील किया गया था। सील किए गए मदरसों किसी संख्या 19 पहुंच गई है। उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि तहसील विकासनगर क्षेत्र में 61 मदरसे संचालित किए जा रहे हैं जिसमें 29 मदरसे बिना मदरसा बोर्ड पंजीकरण एवं कुछ अन्य खामियों के चलते चिन्हित किए गए थे और उन्ही चिन्हित किए गए मदरसों पर सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान समुदाय विशेष के लोगों का भी हल्का-फुल्का विरोध देखने को मिला।
