मुख्यमंत्री के संकल्प ‘‘देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर’’ परियोजना को धरातल पर उतारने में जुटा प्रशासन रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनेगा चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री के संकल्प ‘‘देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर’’ परियोजना को धरातल पर उतारने में जुटा प्रशासन

  • रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनेगा चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर

देहरादून। देहरादून शहर में यातायात दबाव को कम करने और राजधानी की बुनियादी संरचना को बेहतर बनाने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के तहत रिस्पना और बिंदाल नदी पर चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। एलिवेटेड सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर सड़क का प्रस्तुतीकरण दिया और जन प्रतिनिधियों के बहुमूल्य सुझाव भी लिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, विधायक सविता कपूर, विधायक बृजभूषण गैरोला, विधायक खजान दास, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल सहित जिलाधिकारी सविन बंसल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *