सेवा संकल्प यात्रा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर- घर पहुंचे रघुबीर सिंह बिष्ट

सेवा संकल्प यात्रा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर- घर पहुंचे रघुबीर सिंह बिष्ट

चमोली 

गांव-गांव पहुंचकर पुराने संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद, संघर्ष के दिनों की यादें हुईं ताजा
बद्रीनाथ विधानसभा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सहप्रभारी जनपद रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट की “सेवा संकल्प यात्रा” बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है। इस यात्रा के माध्यम से वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ, अनुभवी एवं संगठन के स्तंभ रहे कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जान रहे हैं और पुराने संगठनात्मक संघर्षों की स्मृतियों को साझा कर रहे हैं।

सेवा संकल्प यात्रा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर- घर पहुंचे रघुबीर सिंह बिष्ट

इसी क्रम में रघुवीर सिंह बिष्ट ने टंगसा, कठूड सोनला -बछेर, टेड़ा-खनसाल, रोपा सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की पुरानी यात्रा, संघर्ष और वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चर्चा-परिचर्चा की।
रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज जिस मजबूत संगठन के रूप में पहचान मिली है, उसके पीछे 1990 के दशक के कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और संघर्ष सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है। उस दौर में भाजपा के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा एवं रीति-नीति से लोगों को अवगत कराते थे।

सेवा संकल्प यात्रा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर- घर पहुंचे रघुबीर सिंह बिष्ट

उन्होंने कहा कि उस समय कार्यकर्ताओं के पास सीमित संसाधन थे, लेकिन संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा का भाव प्रबल था। उन्हीं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या से संगठन ने आज व्यापक स्वरूप प्राप्त किया है।
बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य हो रहे हैं।वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में मजबूत संगठन का ब्यापक स्वरूप नये ईतिहास को रच रहा है। हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास तथा गांवों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है।

 

सेवा संकल्प यात्रा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर- घर पहुंचे रघुबीर सिंह बिष्ट
पुराने साथी से मिलकर छलकी आंखें
सेवा संकल्प यात्रा के दौरान रघुवीर सिंह बिष्ट ने वरिष्ठ कार्यकर्ता शिशुपाल सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक बीरेंद्र सिह बर्तवाल, गजेंद्र सिह रावत, लक्षमण सिह नेगी सहित अनेक पुराने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। लंबे समय बाद संगठन के साथियों को अपने बीच पाकर शिशुपाल सिंह भंडारी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान संगठन के पुराने संघर्षों और कार्यकर्ता जीवन की अनेक यादें भी ताजा हुईं।

सेवा संकल्प यात्रा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर- घर पहुंचे रघुबीर सिंह बिष्ट

यात्रा के दौरान मीडिया के जिला संयोजक मोहन सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वल्लभ प्रसाद थपलियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन मैठाणी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि “सेवा संकल्प यात्रा” केवल जनसंपर्क का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है, जिन्होंने कठिन दौर में संगठन की नींव मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

 

सेवा संकल्प यात्रा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर- घर पहुंचे रघुबीर सिंह बिष्ट
उन्होंने कहा कि यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वरिष्ठ, अनुभवी एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता तक पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जानना तथा आत्मीय संवाद स्थापित करना उनका संकल्प है।
इस खबर का पोस्टर बना दिजियेगा।