आदि शक्ति देवराडी देवी की देवरा यात्रा ग्राम बौला में रात्रि विश्राम के बाद हूई विदा, श्रीकोट गांव पहुंचने पर माता की डोली का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

चमोली

आदि शक्ति देवराडी देवी की देवरा यात्रा ग्राम बौला में रात्रि विश्राम के बाद हूई विदा, श्रीकोट गांव पहुंचने पर माता की डोली का भव्य स्वागत

12 साल बाद 6 माह की देवरा यात्रा पर निकली रानीगढ पट्टी की देवराडी देवी सैकड़ो गांवों का भ्रमण करते हुए बीते रोज बौला गांव में पहुंची जहां पर विश्राम के बाद माता की देवरा रविवार को श्रीकोट गांव में पहुंची। गांव में पहुंचने पर भक्तों ने माता का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित की व क्षेत्र की सुख समृद्धि के साथ मनौतियां मांगी। इस पूजन कार्यक्रम में माता सहित लाटू व सीगलास देवता की पुजारी प्रकाश देवली द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। धयाणीयो द्वारा अपने अपने घरों से लाऐ गये चढ़ावे को मां को अर्पित किया गया। इससे पहले माता की देवरा यात्रा नगर क्षेत्र गौचर सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर चुकी है। जहां पर माता के पार्श्वों द्वारा अपने भक्तों को दर्शन देकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। माता की देवरा यात्रा सिरण, झिरकोटी स्यालता, सिदवाणी व शनिवार को बोला गांव में पहुंची। जहां पर ग्रामीणों द्वारा माता का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
रात्रि विश्राम के बाद श्रीकोट गांव में पहुंची भगवती देवरा यात्रा का गांववासियों द्वारा स्वागत किया। 4 दिसंबर को सिदोली क्षेत्र के देवल गांव में स्थित मंदिर के गर्भगृह से छः माह की देवरा यात्रा पर निकली भगवती 27 मई को वनातोली में विराजमान होंगी जहां पर नित्य पूजा पाठ व धार्मिक क्रिया कलापों के संपन्न होने के बाद 5 जून को आदिशक्ति देवराडी देवी अपने गर्भ गृह में विराजमान हो जायेगी। देवरा यात्रा में पुजारी प्रकाश देवली, देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह सिंह चौधरी, भोग शास्त्री भगवती प्रसाद खंडूरी ऐरवालों की रूप में साहिल और सौरभ आदि है।
इस मौके पर जयपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, बीर सिंह चौधरी, जीतपाल सिंह चौधरी के अलावा कई भक्त मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *