चमोली
*संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर के छात्र अंशुमन कोहली का चयन हुआ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल*
संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर में अध्ययनरत कक्षा 7वीं का छात्र अंशुमन कोहली पुत्र यशपाल लाल का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में होने पर अभिभावकों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बिष्ट व प्रवंधक राजेश लिंगवाल, वाइस प्रिंसिपल कविता कांडपाल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुऐ शुभकामनाएं दी गई है।
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा नवोदय विद्यालय में चयनित हुऐ हैं।