Chamoli
*एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है विकासखंड पोखरी के सरमोला गांव में*
विकास खंड पोखरी की ग्राम पंचायत सरमोला में गांववासी गत एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हो रखें है।
उप जिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद को दिये गये ज्ञापन में ज्ञापन यह भी कहा गया है कि सरमोला गांव के लोगो की प्यास बुझाने के लिए पेयजल पुनर्गठन योजना पोखरी – सेमी – खसखाल और भरपूर तोक से तीन योजनाएं बनी है। लेकिन वर्तमान में तीनो योजनाओ पर पानी नही चल रहा है। जबकि विभाग द्वारा पानी के बिल लगातार आ रहे है और उपभोक्ता पैसा जमा कर रहे है।
उप जिलाधिकारी पोखरी से समस्या का समाधान करने की मांग करते हुऐ कहा गया है कि ग्राम सरमोला में गत एक माह से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। और ग्रामीणो ने योजना से संबंधित फीटर के व पेयजल संस्थान पोखरी तक के कई चक्कर लगा दिए है। परन्तु कोई हल नही निकला है। ग्रामीण लगातार नल के नीचे पानी भरने के लिए खाली वर्तन लगा कर पानी का इंतजार कर रहे है। लेकिन एक माह से पानी की आपूर्ति टप्प पड़ी हुई है। कहा गया है कि आज कल जून माह में स्कूलो की छुट्टियां पड़ने से बच्चो के साथ माता-पिता भी घर आये है। लेकिन गांव की हालात बिना पानी के नर्क बनी है।
गांव के लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वे परिवार सहित घर आए है, सोचा था कि घर की शांत वादियों में दिन व्यतीत हो जायेगे। ठंडे पानी से स्नान हो जायेगा परन्तु गांव की हालत पानी के बिना सूनी पड़ी है। यहां तो पीने के लिए भी पानी नसीब नही हो रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार रिवर्स पलायन की बात तो कर रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में कैसे रिवर्स पलायन होगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आ रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष से भी पानी की समस्या रखी और ग्रामीणो को आश्वस्त किया कि वे पानी विभाग के इंजिनियरो से बात करेगे लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ज्ञापन में दिगम्बर सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान, रक्षा देवी, मंजू देवी, कुंवर देवी, भूपेन्द्र सिंह सहित कई अन्य लोगो के हस्ताक्षर है।
