अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया आयोजित

खबर शेयर करें

*अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया आयोजित

उर्गम

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज उर्गम में “अन्तरसदनीय स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता” आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के विभिन्न सदनों के 20 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा “पर्यावरण” विषय पर आधारित काव्यपाठ किया गया। काव्यपाठ का संचालन हिंदी के विद्वान शिक्षक जयदीप रावत जी द्वारा किया गया। इसमें कक्षा दसवीं की छात्रा प्राची ने प्रथम , बारहवीं की छात्रा लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान एवं दसवीं की छात्रा रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें निर्णायक की भूमिका श्री प्रदीप कुमार, संदीप सिंह पंवार एवं हिमांशु थपलियाल ने निभाई। कार्यक्रम प्रभारी संदीप सिंह पंवार ने सभी नवोदित रचनाकारों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के बाहर विविध गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, लोकगीत, लोकनृत्य, व्याख्यान, नाटक समेत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम संयोजक हिमांशु थपलियाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति और “बैगलेस डे” का उद्देश्य इसी प्रकार से प्रभावी कार्यक्रमों द्वारा छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता उत्पन्न करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० दीपक रतूड़ी ने कहा कि विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दर्शन पांडे उपस्थित रहे।इस अवसर पर “विशेष-भोज” का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों, ncc कैडेट्स और छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ दीपक रतूड़ी, दीपा मैंदुली, डॉ दीपा जोशी, जयदीप रावत, लक्ष्मी आर्य, भगत लसियाल, हरेंद्र नेगी, पंकज बंडवाल, दीपक पंवार, हिमांशु थपलियाल, संदीप सिंह पंवार, चंद्र प्रकाश डिमरी, दीपक सेमवाल, यादवेंद्र नेगी, अरविंद गुसाईं, कामनी देवी समेत सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *