गौचर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका उत्सव की तैयारी पूरी, कल आयेगी मां पनाई सेरा मंडप मायके

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली। 

ललिता प्रसाद लखेड़ा
गौचर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका उत्सव की तैयारी पूरी, कल आयेगी मां पनाई सेरा मंडप मायके

चार दिवसीय मायका प्रवास पर मां कालिंका देवी ससुराल भट्टनगर से अपने भाई रावल के साथ मायके के मंदिर पनाई सेरा स्थित माण्डा मंडप में विराजमान हो जायेगी। इसी के साथ मां कालिंका देवी का चार दिवसीय उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। देवी मां कालिंका के उत्सव समारोह को लेकर मंदिर समिति ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं सालभर से अपनी बेटी, बहिन के दर्शनों को लेकर टकटकी लगाए मायके पक्ष के लोगों व दियाणियों में मायका प्रवास के देवी उत्सव को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है।
रावल नगर से गाजे बाजे के साथ मायका पक्ष के लोग गाजे बाजे के साथ रावल नगर से रावल देवता की मूर्ति व पाश्र्व के साथ मां कालिंका देवी को मायका लाने के लिये ससुराल भट्टनगर स्थित मंदिर में जायेंगे। जहां पर मंदिर के पुजारी द्वारा मां का श्रृंगार व पूजा अर्चना कर मां अपने भाई रावल देवता के साथ मायके के लिए प्रस्थान कर मायका मंदिर पनाई सेरा स्थित माण्डा मंडप में भव्य एवं दिव्य समारोह के साथ अपराह्न बाद विराजमान हो जायेगी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी ने कहा कि देवी मां के चार दिवसीय मायका प्रवास उत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *