गौचर / चमोली। 14 अगस्त
विधासभा स्तरीय खेल महाकुंभ का गौचर में हुआ आगाज
विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता महाकुंभ क्षेत्र कर्णप्रयाग का शुभारंभ खेल मैदान गौचर में प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि व विकासखंड प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी व प्रमुख गैरसैंण श्रीमती दुर्गा देवी रावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हुई 60 मीटर दौड़ मटियाला का वंश कठैत ने प्रथम, पाडुली सिदोली के अनमोल ने द्वितीय व तोप के अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में सैंज सिलंगी के अनुज ने प्रथम, धारगढ़ के अमन सिंह ने द्वितीय व नैनीसैंण के नमन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गोला फेंक की प्रतियोगिता में जस्यारा के नमन सिंह ने प्रथम, कर्णप्रयाग के ओम सिंह नेगी ने द्वितीय तथा मैहलचौरी के हर्षित रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में सिमली के लक्ष्य बिष्ट ने प्रथम, विसराखेत के आशीष नेगी ने द्वितीय व सैंज सिलंगी के अनुज सिंह नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबाल की प्रतियोगिता में आदिबद्री गैरसैंण प्रथम, सोनला कर्णप्रयाग द्वितीय व गैरसैंण विकासखंड तीसरे स्थान पर रहा। मुर्गा झपट 35 किग्रा में नैनीसैंण कंडारा कर्णप्रयाग का चेतन ने प्रथम स्थान, आदिबद्री गैरसैंण के दिव्यांशु ने द्वितीय और मैहलचौरी गैरसैंण के आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी के 38 किग्रा की प्रतियोगिता में मैहलचौरी गैरसैंण के कार्तिकेय सिंह ने प्रथम, रोहिड़ा गैरसैंण के जगदीश सिंह ने दूसरा और गैरसैंण कुशरानी के मनोज को तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल हुई।

इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी कर्णप्रयाग / गैरसैंण पवन कंडारी, ब्लाक कोर्डिनेटर शिक्षा विभाग जयकृत सिंह नेगी, ब्लाक समन्वयक गैरसैंण कुंवर सिंह, समस्त व्यायाम प्रशिक्षक कर्णप्रयाग / गैरसैंण सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका मैखंडी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कर्णप्रयाग सुबोध चंद्र, युवा कल्याण अधिकारी गैरसैंण सुशील कुमार के अलावा जनप्रतिनिधि और समाजसेवी आदि मौजूद रहे।