संस्कार स्कूल की छात्रा अनन्या का हुआ चौथी बार उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति में चयन, जताई खुशी

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।
संस्कार स्कूल की छात्रा अनन्या का हुआ चौथी बार उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति में चयन, जताई खुशी

नगरपालिका क्षेत्र गौचर में संचालित संस्कार द सेकेंडरी हाई स्कूल की छात्रा अनन्या ने एक बार फिर से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्कार द सेकेंडरी हाई स्कूल गौचर की कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत देवेन्द्र सिंह भंडारी की पुत्री अनन्या ने बालिका वर्ग में 11 वर्ष की शारीरिक दक्षता परीक्षा वर्ष 2026 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में छात्रा अनन्या का चयन होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रवंधक राजेश लिंगवाल, रेखा बिष्ट, अनुराधा, पवन कुमार, महेश रौतेला, रेखा, सुषमा, साक्षी, रश्मि, देवेन्द्र रावत, राजेन्द्र बिष्ट देवेन्द्र भंडारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बालिका के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *