गंगोत्री हाइवे पर डबरानी में आया ग्लेशियर, आवागमन ठप ।

खबर शेयर करें

गंगोत्री हाइवे पर डबरानी में आया ग्लेशियर, आवागमन ठप ।

उत्तरकाशी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डबरानी के पास एवलांच आने से बाधित हो गया है। गंगनानी से डबरानी के बीच लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर भी गिर रहे हैं। डबरानी के नजदीक बीआरओ की स्नो कटर मशीन सहित अन्य मशीनरी तैनात है। हालांकि जहां एवलांच आया है, वहां अभी तक मशीन नहीं पहुंची है। गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मौके पर मार्ग को खोलने के लिए सुबह ही मशीनरी तैनात होगी। गंगनानी से आगे मार्ग से आवाजाही को रोकने के लिए भटवाड़ी पुलिस स्टेशन को सूचित कर दिया गया है।
दूसरी ओर जनपद उत्तरकाशी में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है। मौसम विभाग द्वारा भी भारी बारिश तथा बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *