थल में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से आवागमन हुई जानलेवा
थल(बेरीनाग).
दो दिन से लगातार दिन रात की बारिश से थल सातशिलिंग राज मार्ग में इस समय आवागमन जोखिम भरा हो गया हैं।थल से 500 मीटर दूर इस सड़क छः माह पूर्व नागीमल मंदिर की पहाड़ी दरकने से सड़क का डेढ़ सौ मीटर हिस्सा रामगंगा नदी में जमीदोज हो चुका था।इस हिस्से में नई सड़क काटी गई थीं।दो दिन की लगातार बारिश से दरकी पहाड़ी के गीला होने से वहां अटके पत्थरों का गिरना शुरू हो चुका है और नदी की ओर से सड़क भी धंसने लगी है।लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।काटी गई सड़क में बिछाई गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं।जिससे भारी वाहनों को सड़क पार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं।यदि इसी तरह रात भर बारिश हुई तो ऊपर पहाड़ी पर अटके बड़े बड़े बोल्डर के गिरने और नीचे से सड़क के धंसने से सड़क कभी भी बंद हो सकती हैं।सड़क की दशा बेहद खराब होने से इस समय यहां आवागमन काफी खतरनाक हो गया है। थल के उक्रांद नेता सलीम अहमद ने लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ के अधिशासी अभियंता से फोन पर बात की और शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की हैं।