जिला टिहरी में 9 सौ सुरक्षाकर्मी लगे हैं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में*

खबर शेयर करें

*जिला टिहरी में 9 सौ सुरक्षाकर्मी लगे हैं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में*
नरेंद्रनगर।

वर्तमान वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के मध्य नजर लगभग 9 सौ सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए नियुक्त अधिकारियों का कहना है कि ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यात्रियों के सहायता कैंप और प्रशासन की पुलिस व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
जिला प्रशासन की सर्तकता से जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव ढालवाला, मुनिकीरेती, ब्रह्मपुरी, कीर्तिनगर और भद्रकाली चौक में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था से चारधाम पर जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से इस वर्ष नहीं जूझना पड़ रहा है।
टिहरी के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चार धाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा पहली बार जनपदों को अर्द्धसैनिक बल दिये गये हैं।
इसी के तहत जनपद को,दो प्लाटून आईटीबीपी की उपलब्ध कराई गई हैं।
चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार मुनीकीरेती, भद्रकाली, तपोवन, ब्रहम्मपुरी और कीर्तिनगर क्षेत्रों में पुलिस, परिवहन के साथ ही आईटीबीपी के जवान सक्रिय होकर यात्री वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे हैं, ताकि कड़ी सुरक्षा के बीच कोई भी असामाजिक तत्व धामों तक न पहुंच पाये तथा किसी भी तरह की संदिग्धता की स्थिति में नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि जनपद टिहरी में चारधाम यात्रा मार्गों पर सात सौ पुलिस कर्मी, दो प्लाटून अद्धसैनिक बल, होमगार्ड्स सहित लगभग नौ सौ सुरक्षाकर्मी यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात किये गये हैं।
एसएसपी ने बताया कि विगत वर्षों का अनुभव है कि चारधाम यात्रा के दौरान वीकेंड में काफी संख्या में यात्री मुनीकीरेती और तपोवन क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं, जिससे वाहनों का दवाब बढ़ जाता है। इसी के मध्येनजर इस बार मुनीकीरेती और तपोवन क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था लागू की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं । बताया कि आगे भी यह व्यवस्था जारी रहेगी।
संभागीय परिवहन अधिकारी / नोडल चारधाम यात्रा संदीप सैनी लगातार यात्रा व यात्रियों पर नजर रखे हुए हैं, उनका कहना है कि चार धाम यात्रा को सुगम सुखद बनाने हेतु हर संभव कोशिश की जायेगी। उन्होंने सभी चेक पोस्ट प्रभारियों को निर्देश दिए कि यात्रा चेक पोस्ट पर किसी भी प्रकार की भीड़ व वाहनों का जाम न लगने दें । यदि कोई वाहन किसी भी चेक पोस्ट पर चेक हो जाती है तो अन्य चेक पोस्ट पर उसे बिल्कुल ना रोका जाए। और बताया कि चारधाम यात्रा के पहले सप्ताह में चेक पोस्ट से कई ग्रीन कार्ड वाली गाड़ियां, जिनका ग्रीन कार्ड रुड़की, देहरादून और ऋषिकेश से बनकर आया है, को चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया जाय।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *