भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिये कांग्रेस ने निकाली तिरंगा

खबर शेयर करें

भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिये कांग्रेस ने निकाली तिरंगा

देहरादून:

भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस जनों ने घंटाघर,पल्टन बाजार ,डिस्पेंसरी रोड से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
पहलगाम में आंतकवादी हमले के विरोध में भारतीय सशस्त्र सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करके साहसिक और निर्णायक कार्रवाई की. उसके बाद से पाकिस्तान में फिर से भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन, भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार करारा जवाब दे रही है. भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस का परिचय दिए जाने व उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह तिरंगा यात्रा निकाली।
इस दौरान कांग्रेस जनों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया. कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में में प्रीतम सिंह, गरिमा दसौनी, करन माहरा के साथ कई नेता मौजूद थे. कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा भारतीय सशस्त्र सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यह ऐलान पहले ही कर दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *