*थराली के शिक्षा विद बहुभाषा विद धर्म सिंह फरस्वाण राधा कृष्ण सम्मान से सम्मान*

खबर शेयर करें

थराली के शिक्षा विद बहुभाषा विद धर्म सिंह फरस्वाण राधा कृष्ण सम्मान से सम्मान

चमोली

मसूरी ट्रेडर्स एवं वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा आयोजित डॉ राधाकृष्णन सम्मान शिक्षक सम्मान समारोह 2024, मसूरी में चमोली जनपद के शिक्षाविद, बहु,-भाषाविद व दिशा निर्देशक धर्म सिंह फरस्वांण को शिक्षा के क्षेत्र में आदित्य कार्य करने के लिए डॉ राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित किया गया धर्म सिंह काफी लंबे समय से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों के लिए दिशा निर्देशन का कार्य करते आ रहे हैं जिसके लिए उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाता है । इस आयोजन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार गणेश जोशी, अति विशिष्ट अतिथि सौरव बहुगुणा माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुरेखा डंगवाल कुलपति दून विश्वविद्यालय देहरादून, डॉक्टर डीपी जोशी पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदीप रावत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देहरादून आदि सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे उनके इस सम्मान पाने पर कैप्टन शयन नेगी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक डॉ जीत राम, भानु प्रकाश, रणजीत नेगी, प्रेम बुटोला आदि ने शुभकामनाएं दी ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *