दूसरे चरण की चार धाम यात्रा हुई शुरू
देहरादून।
उत्तराखंड में बारिश रुकते ही चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है. बीती 31 जुलाई को केदारघाटी में आई आपदा के बाद चिंता थी कि केदारनाथ की यात्रा कैसे पटरी पर आएगी?
लेकिन अब पैदल रास्ता के साथ हाईवे सुचारू होने के बाद यह चिंता दूर हो गई है. बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बारिश कम होने के साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं बद्री केदार समिति और सरकार के स्तर से जो तैयारी है उसे पूरा करने का काम कर लिया गया है चार धाम यात्रा से जुड़ी एजेंसियां और उसके अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को ठीक करने का काम कर रहे हैं अभी तक 38 लाख श्रद्धालु चारधाम दर्शन को आ चुके हैं।
इससे पहले बारिश और आपदा ने चारधाम यात्रा रोकी थी, लेकिन केदारघाटी आपदा से निपटने में सरकार ने पूरी ताकत झोंकी. जिसके बाद अब यात्रा फिर से अपने पीक पर आने लगी है. यही वजह है कि यात्री पूरे उत्साह और आस्था के साथ श्रद्धालु चार धामा के दर्शन के लिए आ रहे है।