यूटिलिटी वाहन दुर्घटना को लेकर मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश ।

खबर शेयर करें

यूटिलिटी वाहन दुर्घटना को लेकर मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश ।

उत्तरकाशी । मोरी

बीते 1 अप्रैल को नैटवाड़–पुजेली–खन्यासणी मोटर मार्ग पर हुई यूटिलिटी वाहन दुर्घटना की जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश दिए है ।मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश जारी करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट पुरोला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है । आज दो दिन बाद परिवहन विभाग टीम ने वहां पर पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण मोटर मार्गों पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान भी चलाया गया। इसके साथ ही लोगों को भी जागरूक किया गया कि ओवरलोड वाले वाहनों में न बैठें।
आपको बताते चले कि गत 01 अप्रैल को तहसील मोरी अंतर्गत नैटवाड़–पुजेली–खन्यासणी मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 04 CB 0265 नैटवाड़ गांव दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उक्त वाहन में कुल 22 व्यक्ति सवार थे। जिसमे 01 व्यक्ति की मृत्यु घटना स्थल पर तथा 01 बच्चे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में मृत्यु हो गई थी। तथा 20 व्यक्ति घायल हुए थे।
जिला मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को उक्त वाहन दुर्घटना का कारण, परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट, मृतक के उत्तराधिकारियों का नाम व पता, मृतक व घायल व्यक्तियों का वास्तविक नाम व पता, घायल व्यक्तियों का विवरण, उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन का प्रकार/विवरण और भविष्य में ऐसी दुर्घटना को रोकने के उपाय सहित अन्य बिंदुओ पर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *