एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सीआईएमएस कालेज के छात्र छात्राओं का परचम।

खबर शेयर करें

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सीआईएमएस कालेज के छात्र छात्राओं का परचम।

देहरादून।

हेमंती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह बुधवार को सेलाकुंई स्थित विश्विद्यालय कैंपस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां एवं मेडल प्रदान किए। दीक्षांत समारोह में कुल 2418 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 57 छात्र-छात्राओं को पदक से सम्मानित किया गया।

सप्तम दीक्षांत समारोह में सीआईएमएस एंड आर कुंआवाला देहरादून के कुल 24 छात्र-छात्राओं पदकों से सम्मानित किया गया। जिसमें 7 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, 8 छात्र-छात्राओं को रजत जबकि 9 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक मिला। राज्यपाल के हाथों पदक पाकर सभी छात्र-छात्राएँ खुशी से झूम उठे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं कॉलेज मैनजमेंट के सहयोग को दिया है।
गुरुवार को पदक विजेताओं का कॉलेज परिसर में भव्य स्वागत किया गया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी पदक विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं दी और उनकी कड़ी मेहनत और सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पदक केवल आपकी मेहनत और लगन का परिणाम नहीं है, बल्कि यह आपके अंदर की अदम्य इच्छाशक्ति और दृढ़ता का प्रतीक है। आपने जो भी मुश्किलें आईं, चाहे वे अकादमिक हों या व्यक्तिगत, आपने उन्हें पार किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। आपने जो ज्ञान प्राप्त किया है, वह आपको सिर्फ एक अच्छा पेशेवर नहीं बनाएगा, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बनाएगा। हम चाहते हैं कि आप जीवन में अपनी सफलता को साझा करें, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। आज आपके सामने एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। यह सही समय है, जहां आप अपने सपनों को पंख दें और दुनिया को यह दिखा दें कि आप क्या कर सकते हैं। सीआईएमएस परिवार हमेशा आपके साथ रहेगा और हम हमेशा आपके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *