एमडीएस उत्तरकाशी के नाम रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ।
उत्तरकाश
सेंट मैरी स्कूल बड़कोट में आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एमडीएस उत्तरकाशी के नाम रहा। सेंट मैरी स्कूल में शुक्रवार से शुरू हुआ दो दिवसीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह रावत व दिगपाल सिंह एसआई बड़कोट के द्वारा क्रिकेट की पहली बोल खेल कर किया गया।
क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच एमडीएस उत्तरकाशी और न्यू टिहरी के बीच हुआ, जिसमे एमडीएस उत्तरकाशी की टीम विजयी हुआ। दूसरा मैच सेंट मैरी बड़कोट और घनसाली के बीच हुआ, जिसमे बड़कोट सेंट मैरी की जीत हुई। उत्तरकाशी के देवांशु, बड़कोट से अर्पित, चिनियाली सौड़ से अनुराग, पुरोला से आदर्श ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी अपनी टीमों को जिताया और मैन ऑफ द मैच बने। सेंट मेरी स्कूल बड़कोट के प्रबंधक फादर जोजी ने बताया है कि कल के नॉक आउट मुकाबलों के बाद उत्तरकाशी जोन से विजेता टीम अन्य जोन के टीमों के साथ फाइनल मुकाबलों के लिए कोटद्वार जाएगी।
